छेड़छाड़ मामले में ऊँचाहार पुलिस का एक्शन: आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जाँच शुरू

छेड़छाड़ मामले में ऊँचाहार पुलिस का एक्शन: आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जाँच शुरू

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरखा गाँव की रहने वाली एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुँचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी फूलचन्द्र मौर्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जाँच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यदि पीड़िता द्वारा अपना जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाता है, तो प्रकरण में एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें