अमेठी में सड़क हादसे के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी में सड़क हादसे के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता धीरेंद्र कुमार मुसाफिरखाना (अमेठी): ऊँचाहार के हटवा गांव निवासी एक युवक की अमेठी जिले में सड़क दुर्घटना के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हटवा गांव निवासी रामगोपाल का 22 वर्षीय पुत्र अजय कुमार अमेठी में सड़क निर्माण कार्य कर रही निजी कंपनी ‘श्री गोपेश्वर’ में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात वह काम समाप्त कर अपनी बाइक से मुसाफिरखाना स्थित किराए के कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह पुलिस द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हुए। मृतक के पिता रामगोपाल ने बताया कि अजय करीब दो माह पूर्व ही रोजी-रोटी के लिए घर से काम करने निकला था।

इस संबंध में मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों से तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें