प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बोलेरो का ओवरटेक करना पड़ा भारी, आंवला से भरी पिकअप पलटी

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बोलेरो का ओवरटेक करना पड़ा भारी, आंवला से भरी पिकअप पलटी

संवाददाता मोहित पाल  प्रतापगढ़। कोतवाली देहात के सामने तेज रफ्तार बोलेरो कार द्वारा ओवरटेक करने के दौरान आंवला से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात के सामने तेज रफ्तार बोलेरो कार ने पिकअप को ओवरटेक किया। इसी दौरान बगल से गुजर रही आंवला से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें लदा आंवला सड़क पर बिखर गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में पिकअप चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें