श्रीमद्भागवत कथा के बीच जनसेवा की मिसाल, हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

श्रीमद्भागवत कथा के बीच जनसेवा की मिसाल, हजारों मरीजों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

रानीगंज, प्रतापगढ़। सराय रतऊ, लच्छीपुर में चल रही पूज्य आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को धर्म, आस्था और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा के पावन अवसर पर शान्ती विलास मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, प्रयागराज की ओर से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब एक हजार मरीजों ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का नेतृत्व डॉ. अजय शुक्ला, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ ने किया। उनके साथ डॉ. पवन तिवारी, डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. किरण यादव एवं डॉ. योगेश मिश्रा सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

कथा स्थल पर एक ओर श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ ले रहे थे, तो दूसरी ओर चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थीं। धर्म और जनसेवा के इस संगम ने कथा स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

शिविर में पहुंचे लोगों ने डॉ. अजय शुक्ला एवं शान्ती विलास हॉस्पिटल की पूरी टीम के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

कथा के बीच सेवा का संदेश — आस्था के साथ स्वास्थ्य की चिंता, यही बनी रविवार की खास पहचान।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें