तिना चित्ररी गांव के पास सड़क पर गाय से टकराई बाइक, दंपति बाल-बाल बचे

तिना चित्ररी गांव के पास सड़क पर गाय से टकराई बाइक, दंपति बाल-बाल बचे

 संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

लालगंज-अजहरा, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के तिना चित्ररी गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोटरसाइकिल से लालगंज की ओर से प्रतापगढ़ जा रहे एक दंपति के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। हादसे में दंपति सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक मारुति कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर दंपति और उनके साथ मौजूद बच्चों को बचाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। दंपति को मामूली खरोंचें आईं। वहीं, टक्कर के बाद गाय मौके से भाग गई।

घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें