प्रतापगढ़आवारा गोवंश से टकराई डायल 112 की स्कॉर्पियो, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

प्रतापगढ़आवारा गोवंश से टकराई डायल 112 की स्कॉर्पियो, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ ।पट्टी। परसनी गांव में विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 की स्कॉर्पियो सोमवार सुबह पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास आवारा गोवंश से टकरा गई। हादसे में पुलिस वाहन का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन चालक गोविंदराम और एसआई सुमेर राम हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें