बकाया मजदूरी के लिए सड़क से ब्लॉक तक उतरे श्रमिक, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

बकाया मजदूरी के लिए सड़क से ब्लॉक तक उतरे श्रमिक, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार (रायबरेली)। विकासखंड मुख्यालय पर ‘वी बी राम जी’ योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों ने अपनी बकाया मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज श्रमिकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पारिश्रमिक दिलाए जाने की गुहार लगाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहेरवा, खुर्रमपुर, सांवापुर नेवादा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रमिक ऊँचाहार ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने योजना के तहत कड़ी मेहनत से कार्य किया, लेकिन लंबे समय से उनकी मजदूरी अटकाई गई है, जिससे उनके समक्ष आजीविका और परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि समय पर मजदूरी न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कार्य का शीघ्र सत्यापन कर बकाया राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाए। अंत में श्रमिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें