प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

लालगंज। प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, लीलापुर थाना क्षेत्र के बेलखररिया गांव के पास सगरा सुंदरपुर-बाबूगंज मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। दोनों बाइकों पर कुल पांच युवक सवार थे। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिरभान सिंह और संदीप उर्फ भूपेंद्र सिंह की लालगंज ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं आदित्य सिंह ने प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सम्राट सिंह और अनुराग सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें