सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

सीएम योगी, अमित शाह और राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद महेशगंज पुलिस की कार्रवाई, शिवम शुक्ल की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

कुंडा/प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महेशगंज पुलिस ने नामजद आरोपी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर विभिन्न जातियों तथा न्यायाधीशों के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर गांव स्थित दुबानन का पुरवा से जुड़ा है, जहां निवासी वीरेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले में शिवम शुक्ल ने 25 नवंबर को महेशगंज थाने में तहरीर देकर सोशल मीडिया अकाउंट की जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत बीएनएस की धारा 353(3), 352 एवं 351(3) में अभियोग दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत उपनिरीक्षक अजय कुमार ने हमराही कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह व रिजर्व कांस्टेबल मिथलेश कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र यादव (32) पुत्र स्व. भोलानाथ यादव को उसके गांव दुवानन का पुरवा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें