प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता मोहित पाल

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों के आधार पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें