प्रतापगढ़ 51 किलो की माला पहनाकर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह को दी भावुक विदाई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।
थाना हथिगवां के प्रभारी सत्येंद्र सिंह का फतेहपुर तबादला होने पर पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सत्येंद्र सिंह प्रतापगढ़ में थाना कंधई, कोतवाली नगर, पट्टी और कुंडा में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हथिगवां में उनके कार्यकाल के दौरान सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय और कार्यशैली की सराहना की गई।
विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। 51 किलो की माला पहनाकर किया गया सम्मान चर्चा का विषय बना रहा।












