शादी का भरोसा देकर गांव बुलाया, युवती की संदिग्ध मौत; मां ने पिता और ग्राम प्रधान समेत कई पर लगाया हत्या का आरोप

शादी का भरोसा देकर गांव बुलाया, युवती की संदिग्ध मौत; मां ने पिता और ग्राम प्रधान समेत कई पर लगाया हत्या का आरोप

संवादाता :पंकज मिश्रा 

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसूपुर में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शव का अंतिम संस्कार किए जाने से पहले उसकी मां की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मां ने बेटी के पिता, उसके भाइयों और ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, घुसूपुर निवासी रीना की 18 वर्षीय बेटी मोहिनी लंबे समय से अपनी मां के साथ मैनपुरी में रह रही थी। आरोप है कि पिता देव सिंह ने शादी कराने का भरोसा देकर मोहिनी को गांव बुलाया था। मोहिनी अपने भाई के साथ गांव पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने के करीब तीन घंटे बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवती की मौत के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान भाई ने घटना की जानकारी मां रीना को दी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां ने पुलिस को सूचना देकर अंतिम संस्कार रुकवाने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता और अन्य परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई