गोद लिए स्कूलों में अधिकारी नियमित रूप से करें निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

गोद लिए स्कूलों में अधिकारी नियमित रूप से करें निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 26 नवंबर। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गोद लिए स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें। प्रत्येक अधिकारी अपने गोद लिए स्कूल का कम से कम तीन बार निरीक्षण करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि अधिकारी केवल निरीक्षण की औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि स्कूलों में सामने आने वाली कमियों को दूर करवाने की जिम्मेदारी भी निभाएं।उपायुक्त ने सभी स्कूलों के अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में कम से कम दो पीरियड स्वच्छता अभियान के लिए निर्धारित करें। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड की उपयोगिता की भी समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनका इस्तेमाल विद्यार्थियों की पढ़ाई में प्रभावी ढंग से हो रहा है या नहीं।उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि गोद लिए गए स्कूलों की जिम्मेदारी केवल उनका निरीक्षण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वहां शिक्षा का स्तर सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने में भी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक अधिकारी स्कूल को अपना संस्थान समझकर उसकी जरूरतों पर ध्यान दे। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं और जिन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की विशेष सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता है, उनकी पहचान कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाएं।

उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को ऐसा सकारात्मक वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित हों। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई