दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, भापरा में कार्यालय के लिए पांच वर्ष की अवधि हेतु स्थान की तलाश।

दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, भापरा में कार्यालय के लिए पांच वर्ष की अवधि हेतु स्थान की तलाश।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

 पानीपत, 26 नवंबर। दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के संबंध में वीरवार को मंडल आयुक्त हेमा शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समालखा के भापरा स्थित भापरा स्टेडियम के निकट पांच वर्ष की अवधि के लिए कार्यालय स्थापित करने हेतु स्थान की आवश्यकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड और आवश्यक जानकारियों पर चर्चा की गई।मंडल आयुक्त हेमा शर्मा ने कहा कि दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर क्षेत्र के विकास और आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। भापरा गांव में प्रस्तावित कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान की उपलब्धता, संबंधित रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी आवश्यक जानकारियां समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि आगामी प्रक्रिया नियमानुसार और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके।उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिले में नमो भारत कॉरिडोर से संबंधित कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से समन्वय स्थापित कर रहा है। परियोजना से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग अपने स्तर पर सभी जरूरी रिकॉर्ड, दस्तावेज और जानकारियां तैयार रखें। भापरा में पांच वर्ष की अवधि के लिए कार्यालय हेतु स्थान की उपलब्धता के संबंध में सभी पहलुओं का नियमानुसार आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि परियोजना से संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई