जनता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

जनता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 27 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और प्रत्येक माह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित कर शिकायतों की समीक्षा की जाती है, ताकि पीडि़तों को समय पर न्याय मिल सके। वे शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और केवल औपचारिकता पूरी करने की बजाय उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएग

मंत्री रणबीर गंगवा ने पिछली बैठक की लंबित शिकायतों और नई प्राप्त शिकायतों सहित कुल 15 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों का पक्ष सुनते हुए आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया, जबकि शेष शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक में टीडीआई सिटी में प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने, धोखाधड़ी, जमीन पर अवैध कब्जे, पैसों के लेन-देन, पुलिस कार्रवाई, बिजली निगम, औद्योगिक इकाइयों से ध्वनि प्रदूषण, क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा हुडा सेक्टर में कमर्शियल कियोस्क से संबंधित शिकायतों पर संज्ञान लिया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंत्री रणबीर गंगवा का बुके देकर स्वागत किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के समक्ष आने वाली प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी के साथ समाधान सुनिश्चित करें।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष सुनवाई और समयबद्ध न्याय दिलाना है। जिला कष्ट निवारण समिति में आने वाली शिकायतों पर संबंधित विभागों से जवाबदेही तय की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों की जांच में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शिता और तथ्यों के आधार पर किया जाए। आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। धोखाधड़ी, जमीन पर अवैध कब्जे, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी शिकायतकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी मामले में पुलिस स्तर पर कोई कमी या लापरवाही है तो उसकी भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य पीडि़त को न्याय दिलाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, निगम आयुक्त अंकिता चौधरी अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा , सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल डीडीपीओ राजेश शर्मा, एसई बिजली विभाग धर्म सिहाग के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई