चुलकाना धाम की बदलेगी तस्वीर, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तैयार किया रोडमैप: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ।

चुलकाना धाम की बदलेगी तस्वीर, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तैयार किया रोडमैप: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 27 नवंबर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चुलकाना धाम की कायाकल्प करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। धाम को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में धाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुलकाना धाम की एक आधिकारिक वेबसाइट तैयार की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को धाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, धार्मिक आयोजनों और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल की पहचान उसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ वहां की व्यवस्थाओं से भी होती है। इसलिए धाम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं की संख्या और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए 20 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए, ताकि परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनी रहे।
उपायुक्त ने धाम के आसपास दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर अनावश्यक सामान रखने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। इसलिए संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत आपसी तालमेल से अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। धाम परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।उन्होंने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए गांव के कुछ युवाओं को वॉलेंटियर के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। ये युवा श्रद्धालुओं को रास्तों, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के साथ-साथ व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त धाम में वॉच टावर, कंट्रोल रूम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भीड़ पर निगरानी रखी जा सके और आवश्यकता पडऩे पर लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाई जा सकें।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि चुलकाना धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित माहौल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि चुलकाना धाम की धार्मिक गरिमा को बनाए रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और वॉलेंटियर की व्यवस्था से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेग

उन्होंने कहा कि धाम के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में स्थानीय ग्राम पंचायत और युवाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी। प्रशासन इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा, ताकि चुलकाना धाम को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एडवोकेट संदीप जिंदल,गांव के सरपंच सतीश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और सरपंच सतीश और एडवोकेट संदीप जिंदल ने भी धाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उपायुक्त ने इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई