गांव नारा में 29 नवंबर को आयोजित होगी ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी।

गांव नारा में 29 नवंबर को आयोजित होगी ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 27 नवंबर। नेहरू युवा केंद्र के एपीए मोहित राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत), पानीपत द्वारा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को गांव नारा में प्रात: 10 बजे ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी के अवसर पर साइकिल रैली एवं फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन देशभर में फिटनेस, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित फिट इंडिया अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस विशेष आयोजन को ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के 11वें सप्ताह की गतिविधियों के साथ भी जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संदेश के साथ हस्ताक्षर दीवार (सीगनेचर वॉल) गतिविधि भी आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मेरा युवा भारत, पानीपत द्वारा क्षेत्र के युवाओं, युवा क्लबों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में बढ़-चढकऱ भाग लेने की अपील की है।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई