अटल जी की याद में लखनऊ, सुबह 10 बजे CM योगी देंगे श्रद्धांजलि

अटल जी की याद में लखनऊ, सुबह 10 बजे CM योगी देंगे श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोकभवन परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इस मौके पर मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से विशेष जुड़ाव रहा है। वे कई बार यहां से सांसद चुने गए और अपनी ओजस्वी वाणी तथा जनसेवा से उन्होंने लोगों का दिल जीता। यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि पर लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होती हैं।

आज का दिन न सिर्फ अटल जी को याद करने का है, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का अवसर भी है।

ये भी पढ़ें लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें