वृक्षारोपण कर समाजप्रबोधनकार मनोज कोटांगले को दी गई अनोखी श्रद्धांजलि
अशोक रामटेके बहुउद्देशीय संस्था का सराहनीय उपक्रम
केसलवाड़ा/वाघ की ओर से आज 15 अगस्त 2025, 79वां स्वतंत्रता दिवस विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर दिवंगत समाज प्रबोधनकार मनोजभाऊ कोटांगले को याद करते हुए उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत त्रिरश्मी बुद्ध विहार, केसलवाड़ा/वाघ, शिवाजी नगर के प्रांगण से हुई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर वृक्ष लगाए गए। विशेष रूप से पंचशील बौद्ध विहार, मानेगांव/सड़क के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। 
संस्था के माध्यम से समय-समय पर अनेक सामाजिक उपक्रम संचालित किए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह संस्था लगातार सक्रिय है। इस बार के उपक्रम का सफल आयोजन संस्था के सचिव शशिकांत रामटेके के प्रयासों से संभव हो सका।
इस अवसर पर धीरजभाऊ गोस्वामी, चेतन कान्हेकर, आकाश गणवीर, सचिन रामटेके, रविकांत रामटेके, राहुल कांबले सहित अन्य समाजसेवी कार्यकर्ता और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।l
ये भी पढ़ें रायबरेली में युवक ने लहराया तमंचा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल












