रायबरेली में युवक ने लहराया तमंचा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रायबरेली में युवक ने लहराया तमंचा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संवाददाता रायबरेली: जिले में अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जगतपुर कस्बे का है, जहां एक युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक फायरिंग करता हुआ भी नज़र आ रहा है।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पुष्टि होते ही उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से जिले में अवैध असलहों के प्रदर्शन और वीडियो वायरल होने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को चुनौती मिलती दिख रही है।

ये भी पढ़ें अटल जी की याद में लखनऊ, सुबह 10 बजे CM योगी देंगे श्रद्धांजलि

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें