Ayodhya: इंस्टाग्राम पोस्ट से भड़की हिंसा, युवकों ने घर पर बोला हमला, कई घायल

इंस्टाग्राम पोस्ट से भड़की हिंसा, युवकों ने घर पर बोला हमला, कई घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के देवई गांव में इंस्टाग्राम पर डाली गई विवादित पोस्ट को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बगल के गांव के कई दर्जन युवक पोस्ट डिलीट न करने से नाराज होकर एक युवक के घर पर हमला बोल दिए। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। उसकी खून से लथपथ हालत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए गांव में दहशत फैलाने की कोशिश की।

हमले की भनक लगते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ते देख हमलावर हड़बड़ाहट में कई मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें एटा: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व त्योहारों की तैयारियों पर मंथन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया