एटा में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा का शुभारंभ, पेंशनर्स कर्मचारियों का हुआ सम्मान

एटा में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा का शुभारंभ, पेंशनर्स कर्मचारियों का हुआ सम्मान

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। रविवार को पुलिस लाइन स्थित अगापे स्कूल (लालपुर) में श्री चंद्रास्वामी कॉलेज ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह, जनरल मैनेजर रमाडा ग्रुप ऑफ होटल्स एवं असलम खान, रेवेन्यू मैनेजर आईएचजी ग्रुप ऑफ होटल्स ने फीता काटकर किया। सरोवर ग्रुप ऑफ होटल्स के पंकज यादव ने कहा कि यह कोर्स एटा के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने का माध्यम बनेगा।

मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह ने छात्रों को होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य और विदेशों तक अवसर मिलने की बात कही। असलम खान ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की सराहना की और कहा कि अब छात्रों को बड़े शहरों में जाकर महंगी पढ़ाई करने की जरूरत नहीं रहेगी।

इस अवसर पर राकेश गांधी ने पुलिस पेंशनर्स सम्मान समारोह भी आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स कर्मचारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुनः नगरपालिका अध्यक्ष बनने का आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें Ayodhya: इंस्टाग्राम पोस्ट से भड़की हिंसा, युवकों ने घर पर बोला हमला, कई घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal