मृत महिला के नाम पर 20 लाख का होम लोन, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

आगरा : मृत महिला के नाम पर 20 लाख का होम लोन, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मृत महिला के नाम पर 20 लाख रुपये का होम लोन लेकर फर्जीवाड़ा किया गया। खुलासा होने पर शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 मौत के बाद खोला खाता

जांच में सामने आया कि महिला की मौत के बाद उसके नाम से बैंक में खाता खुलवाया गया। आरोप है कि फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत महिला के नाम पर खाता खुलवाया और उसके आधार पर लोन लिया।

कंपनी की जांच में खुला राज

2023 में जमीन खरीदने के लिए लोन का आवेदन किया गया था। जब शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी ने आंतरिक जांच की, तो मृतक महिला के नाम से लोन लिए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें शामली : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया