शामली : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

शामली : सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

शामली। जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन रोड पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद फरार हुआ आरोपी

घटना के बाद ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉली कब्जे में ले ली है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक दोनों दोस्त एक ही गांव के निवासी

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक शामली जिले के सिकंदरपुर गांव के रहने वाले थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जनता की समस्याओं पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal