अलीगढ़ जाने से रोकने के लिए भाकियू कार्यकर्ता थाना बरला में नजरबंद

मंडल ब्यूरो अमित चौहान एटा। थाना बरला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। नजरबंद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अलीगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के आदेश पर भाकियू कार्यकर्ताओं को अलीगढ़ जाने से रोका गया है।

गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों और मजदूरों को यूरिया सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। किसानों-मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है और शासन-प्रशासन उनकी आवाज सुनना ही नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को नजरबंद कर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है।

नजरबंद किए गए कार्यकर्ताओं में भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, शिवकुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, बाबू सिंह, शयौवीर सिंह, नीटू सिंह, सुबय कुमार सिंह, रिंकू सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें जनपद में मेला कृषि विभाग द्वारा, 4 दिवसीय अजगरा महोत्सव का आयोजन। 

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal