पटियाली तहसील पर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मंडल ब्यूरो अमित चौहान
पटियाली (कासगंज)। आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को पटियाली तहसील पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के तहसील अध्यक्ष पंडित ललित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक बांध, पंचगों व पुलिया बनाए जाने, किसानों की बर्बाद फसलों का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान, जलभराव और फसलें जलमग्न हो जाने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा से पूर्व किए गए प्रबंधन की पोल खुल गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित है।
किसानों ने ज्ञापन में चार प्रमुख बिंदुओं पर मांग रखी—
1. जनपद कासगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक बांध, पंचगों व पुलिया का निर्माण कराया जाए।
2. बाढ़ से नष्ट हुई किसानों की फसलों का नुकसान आकलन कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
3. प्रभावित ग्रामीणों और पशुओं को संचारी रोगों से बचाने हेतु उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
4. बाढ़ प्रबंधन के लिए पूर्व में खर्च हुई सरकारी धनराशि के दुरुपयोग व बंदरबांट की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
इस मौके पर सैकड़ों किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य रूप से पंडित ललित कुमार मिश्रा (तहसील अध्यक्ष) व चंदन पांडे (नगर अध्यक्ष, पटियाली) सहित भारतीय किसान यूनियन स्वराज कासगंज के पदाधिकारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें अलीगढ़ जाने से रोकने के लिए भाकियू कार्यकर्ता थाना बरला में नजरबंद












