15 नवंबर से आगरा-दिल्ली सवर्ण महापदयात्रा का आगाज, ललित कुमार बने परशुराम दल के जिलाध्यक्ष

15 नवंबर से आगरा-दिल्ली सवर्ण महापदयात्रा का आगाज, ललित कुमार बने परशुराम दल के जिलाध्यक्ष

यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में निकलेगी महापदयात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में आगरा से दिल्ली तक होगा आयोजन

मथुरा। परशुराम दल ने यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 15 नवंबर से आगरा से दिल्ली तक सवर्ण महापदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है।

 

इस दौरान परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने ललित कुमार को जनपद मथुरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

 

सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी मांग

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली महापदयात्रा आगरा से मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट को लेकर संगठन की आपत्तियों एवं मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित कुमार ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही।

 

इस अवसर पर बीपी रावत, परशुराम दल दिल्ली के पदाधिकारी सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें