प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता अक्टूबर में 140 साइबर ठगी पीड़ितों को वापस कराए ₹9.12 लाख

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता अक्टूबर में 140 साइबर ठगी पीड़ितों को वापस कराए ₹9.12 लाख

140 शिकायतों पर कार्रवाई, साइबर सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने वापस कराई ठगी की रकम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने अक्टूबर माह में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपदीय साइबर सेल, जनपद के थानों की साइबर हेल्प डेस्क और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने कुल 140 शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में ₹9,12,990.47 की धनराशि वापस कराई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नोडल पर्यवेक्षण तथा सहायक नोडल अधिकारी साइबर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

एनसीआरपी पोर्टल और पीड़ितों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच के बाद साइबर सेल और संबंधित टीमों ने ठगी से निकाली गई धनराशि वापस कराने के लिए सार्थक प्रयास किए। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड समेत अन्य तरीकों से साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों को राहत मिली। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम के प्रति आभार जताया।

साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की अपील
प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान QR कोड स्कैन न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी को भी ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या यूपीआई पिन साझा न करें। अनजान स्रोतों से एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें और अपने ऑनलाइन खातों में मजबूत पासवर्ड व टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं

साइबर सेल टीम में ये रहे शामिल उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी तिवारी (प्रभारी साइबर सेल), कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, अवतार सिंह, अमित कुमार, ललित पुरोहित और पुनीत गुप्ता ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतापगढ़ पुलिस ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें चौथी बार निर्विरोध जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने दीपक कुमार, नीतू सिंह को मिली ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें