चौथी बार निर्विरोध जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने दीपक कुमार, नीतू सिंह को मिली ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी

चौथी बार निर्विरोध जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने दीपक कुमार, नीतू सिंह को मिली ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी

संवाददाता धीरेंद्र कुमार

जगतपुर, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जगतपुर ब्लॉक इकाई का निर्वाचन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें दीपक कुमार लगातार चौथी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर शिक्षक साथियों ने खुशी जताई। निर्वाचन प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी कुसुम चंद्र तथा सहयोगी चुनाव अधिकारी शिवकुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव में नीतू सिंह को ब्लॉक मंत्री और अनुराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं दिनेश बहादुर सिंह एवं मंजूलता सिंह उपाध्यक्ष, जय कुमारी और ज्ञानेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री, प्रमिला लेखाकार तथा पवन कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए। निर्वाचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र शामिल हुए। इस दौरान राजेश सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, सदाशिव त्रिपाठी, दिलीप मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी, अमित पांडेय, नीरज द्विवेदी, रीना गुप्ता, कामिनी ओझा, रामरानी, रेनू सिंह, सुचिता सिंह, राजकुमार सिंह, रामसुमेर, डॉ. संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह और विवेक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें