प्रतापगढ़ तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, 36,562 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। शहर के तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 36,562 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं, 52,395 लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चिह्नित किया गया था।
इस दौरान 256 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पांच दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किए गए। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 15 करोड़ रुपये का डेमो चेक सौंपा गया।वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को भी लाखों रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम में प्रभारी जिला जज जितेन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता अक्टूबर में 140 साइबर ठगी पीड़ितों को वापस कराए ₹9.12 लाख











