परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा परिवार जुड़ा, आपसी मतभेद हुए दूर

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा परिवार जुड़ा, आपसी मतभेद हुए दूर

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में महिला थाना bकैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज (21 अगस्त 2025) एक ऐसा परिवार, जो टूटने की कगार पर था, फिर से आपसी समझ और संवाद के जरिए जुड़ गया।

वादी रैनू पुत्री कश्मीर सिंह निवासी नगला कायरथान थाना सकीट, जिला एटा तथा प्रतिवादी बबलू पुत्र जय सिंह निवासी बरामई थाना सिकंद्राराऊ, जिला हाथरस के बीच आपसी मतभेद के चलते पत्रावली परिवार परामर्श केंद्र में प्रचलित थी।

आज हुई काउंसलिंग में दोनों पक्षों को समझाया गया। समझाने-बुझाने और परामर्श देने के बाद दोनों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और साथ मिलकर जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, म0है0का0 मिथिलेश, म0का0 वीनेश एवं काउंसलर खुशबू शर्मा उपस्थित रहीं। परिवार परामर्श केंद्र के इस प्रयास से एक परिवार बिखरने से बच गया।

ये भी पढ़ें भैंस चोरी व डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें