आईआईटी में प्रवेश लेने हेतु, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन तक करें संस्थान में संपर्क।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवा-युवतियों हेतु प्रवेश के स्थान उपलब्ध है तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवतियों हेतु अतिरिक्त सीटें भी उपलब्ध है। इसके अलावा उन्होने बताया कि समस्त अभ्यर्थी जो आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक है तो वे सम्बन्धित संस्थानों में पहुॅचकर सीटों की जानकारी लेकर दिनांक 25 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा रोड के प्रशिक्षण अनुभाग के प्रशिक्षण प्रभारी शिवपाल से किसी भी कार्यदिवस में 24 अगस्त 2025 तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत, उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई












