दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत, उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई संपन्न

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत, उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई संपन्न

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

 यूपी जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पूर्वदशम्/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत तुलसी सदन (हादीहाल) सभागार में शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार समयान्तर्गत कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त पूर्वदशम्/दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 347 शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल उपस्थित रहें। इसके अलावा आपको बता दें कि बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के छात्र/छात्राओं को प्रथम चरण की छात्रवृत्ति हेतु दिनांक 31 अगस्त 2025 तक एवं द्वितीय चरण की 06 नवम्बर 2025 तक विद्यालय द्वारा छात्रों का डाटा अग्रसारित किया जाना है। इसके अलावा बैठक में उपस्थित समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं का डाटा बायोमैट्रिक एथेन्टिकेशन के उपरान्त ही डाटा फॉरवर्ड किया जायेगा तथा इसके साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार समयान्तर्गत समस्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। पूर्वदशम्/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार एव जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा भी समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंएटा में खाद संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया