विहिप की युवा इकाई बजरंग दल ने स्थापना दिवस मनाया, युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान

विहिप की युवा इकाई बजरंग दल ने स्थापना दिवस मनाया, युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। मालगोदाम रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा विहिप का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप की स्थापना, उसके उद्देश्य और 61 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाओं सहित कट्टरपंथी मानसिकता हिन्दू समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसी चुनौतियों का सामना केवल संगठित होकर ही किया जा सकता है और इसके लिए बजरंग दल से जुड़ना आवश्यक है।

गुप्ता ने युवाओं से गांव-गांव में सप्ताह में एक दिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला धर्मप्रसार प्रमुख राजेश चौहान ने की तथा संचालन नगर संयोजक नितिन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर दिव्यम चौहान, आयुष कुमार, आकाश कश्यप, प्रियांशु यादव, कृष्णा गुप्ता, अर्चित वार्ष्णेय, अंशुल सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें कोराई में दंगल का आयोजन:50 पहलवान दिखा रहे दमखम, विजेता को 1 लाख का इनाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें