एटा-कासगंज रेल परियोजना : 16 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू

एटा-कासगंज रेल परियोजना : 16 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू

संवादाता अमन अहमद। एटा-कासगंज रेल परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रेलवे प्रशासन दूसरी अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है, जिसके बाद ग्रामवार खातेदारों को नोटिस जारी कर अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू होगी।

19 फरवरी 2025 को इस रेल लाइन के लिए 389 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। लगभग 29 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन पर 329 करोड़ रुपये सिविल कार्यों में और शेष बजट इलेक्ट्रिकल एवं अन्य कार्यों में खर्च किया जाएगा।

लिडार सर्वे और भूमि चिह्नांकन का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। कुल 16 गांवों की 113.32 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया है।

इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत

एटा देहात,नगला फरीद, निओराई,हिम्मत नगर बझेड़ा,अचलपुर,मोहम्मदपुर,गोबरा,रसूलपुर,गड़ोली,नगलाकिसिया,रारपट्टी,बीरपुर,श्योराई,बुरहनाबाद,नगला श्याम, बढ़ौली,यादगारपुर‌ परियोजना के अधिशासी अभियंता मुनेंद्र कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही दूसरी अधिसूचना जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने किया समझौता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें