आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब होगी नियमित भर्ती – वेतन 20 हजार तक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगले तीन साल तक आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती इसी निगम के माध्यम से होगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा। निगम के जरिए की जाने वाली भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था लागू होगी और महिलाओं को मातृत्व अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में जाएगा, जिससे पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों का वेतन उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर होगा, जो अधिकतम 20 हजार रुपये तक दिया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस निर्णय से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि उनके कामकाजी जीवन में स्थिरता भी आएगी।”

फिलहाल प्रदेश में करीब 6.38 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। नए नियम लागू होने से उन्हें नियमित अवसर, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समय पर वेतन का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें ???? ????

एटा-कासगंज रेल परियोजना : 16 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें