हमीरपुर : प्रेमिका संग सड़कों पर घूम रहा युवक, परिजनों ने पकड़कर चप्पलों से जमकर पीटा
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर रोड पर एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ सड़कों पर घूम रहा था। इसी दौरान लड़की के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
परिजनों ने बीच सड़क पर ही युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और प्रेमी का तमाशा बन गया। लोगों के सामने युवक को चप्पलों से पीटते हुए परिजनों ने उसके “प्यार का भूत” उतार दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर किसी पक्ष से औपचारिक तहरीर दिए जाने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
???? स्थान: राठ कोतवाली क्षेत्र, जलालपुर रोड
ये भी पढ़ें शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षकों को किया गया सम्मानित












