कुण्डा : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर SDM व CO ने सुनी जन समस्याएँ
प्रतापगढ़। तहसील कुण्डा में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर SDM कुण्डा व CO कुण्डा अमरनाथ गुप्ता द्वारा जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें हमीरपुर : प्रेमिका संग घूम रहे युवक को परिजनों ने सरेआम चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल












