रिश्वत मांगने पर IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड…

बिजनेसमैन से रिश्वत मांगने पर IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के सीनियर IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। अभिषेक ने सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन से 5 फीसदी कमीशन मांगा था। कमीशन न मिलने पर अभिषेक ने प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी।

IAS अधिकारी ने अपने करीबी निकांत जैन के जरिए बिजनेसमैन से रिश्वत की डिमांड की थी। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी से की।

मुख्यमंत्री ने मामले की STF से जांच कराई। जांच में मामला सही मिला। बिजनेसमैन की शिकायत पर STF ने केस दर्ज कर निकांत जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में निकांत जैन ने कबूला है कि वह IAS अभिषेक के कहने पर 5 फीसदी रिश्वत मांग रहा था। STF ने इसकी जानकारी योगी को दी। इसके बाद अभिषेक को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। IAS अभिषेक प्रकाश औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO थे। कार्रवाई के बाद से अभिषेक प्रकाश किसी के संपर्क में नहीं है। वह अंडरग्राउंड हो गए हैं।

ये भी पढ़ें यूट्यूब वीडियो देख राजा बाबू ने खुद ही शुरू कर दिया अपना ऑपरेशन, फिर… 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया