अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, एटा में हुआ लाइव प्रसारण
युवाओं को मिला रोजगार का नया अवसर
संवाददाता योगेंद्र सिंह. एटा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में आज एक उल्लेखनीय पहल की गई। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्पन्न इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद एटा के एनआईसी सभागार में दिखाया गया, जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद एटा की चेयरमैन सुधा गुप्ता तथा मुख्य विकास अधिकारी नागेन्द्र नारायण मिश्र रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्ति प्रदेश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि योग्यता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के आधार पर सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नियुक्ति पत्र सिर्फ एक रोजगार नहीं बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता की नई राह है।
एटा में 9 अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र
जनपद एटा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एटा और जलेसर के लिए कुल 9 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उनके नाम निम्न हैं:
1. वीनेश राजपूत ड्राफ्ट्समैन सिविल
2. अमित कुमार कोपा
3. नारद कुमार मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी
4. अमित कुमार गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
5. रजत पाल वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं साइं
6. राजकुमार वायरमैन
7. सीमा फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी (जलेसर)
8. मुकुल आनंद कोपा (जलेसर)
9. संग्राम सिंह वेल्डर (जलेसर)
चेयरमैन सुधा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर युवाओं को सरकारी नौकरियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी नागेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि नई नियुक्तियों से जनपद के आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव, जलेसर आईटीआई के प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा, प्रभारी कार्यदेशक मलिखान सिंह, तथा कई अधिकारी और आईटीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी ने नियुक्त अनुदेशकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: PET परीक्षा सकुशल सम्पन्न – पुलिस व प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सुरक्षित पहुँचाया गंतव्य तक












