एटा में नगर पंचायत अध्यक्ष पर फायरिंग और मारपीट का आरोप

एटा में नगर पंचायत अध्यक्ष पर फायरिंग और मारपीट का आरोप

पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, नगर में फैली चर्चा

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जैथरा में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता पर फायरिंग करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि देवी जागरण देखने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग भी की।

पीड़ित ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई से वह और उसके परिजन दहशत में हैं। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और कहा कि थाना स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि आरोप सिद्ध किए जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष की दबंगई से नगर के लोग परेशान हैं। कई नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस स्तर से उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

पीड़ित और उसके परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कितनी सक्रियता दिखाता है।

ये भी पढ़ें अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, एटा में हुआ लाइव प्रसारण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया