रायबरेली में NTPC की तीन यूनिटें 10 दिनों में बंद, बिजली उत्पादन पर संकट
रायबरेली। ऊंचाहार में स्थित NTPC परियोजना में तकनीकी खराबी के चलते पिछले 10 दिनों में तीन यूनिटें बंद हो गई हैं। यूनिट नंबर 2, 3 और 5 क्रमशः बंद होने से बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आई है। वर्तमान में बिजली उत्पादन घटकर मात्र 886 मेगावाट पर आ गया है।
NTPC परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है, लेकिन यूनिटें बंद होने के कारण यूपी, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कुल 9 राज्यों में बिजली संकट के हालात बन गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते इन यूनिटों को बंद किया गया है और उनकी मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर बिजली उत्पादन फिर से पटरी पर लाया जाएगा।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यूनिटों का मरम्मत कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को बाधित सेवा का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन एवं NTPC प्रबंधन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संकट से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा, दो बकरियों की मौत












