ऊंचाहार में अवैध शस्त्र के साथ रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

युवाओं में नहीं थम रहा शस्त्र प्रदर्शन का खुमार – इटौरा में वायरल हुआ अवैध शस्त्र के साथ रील बनाते युवकों का वीडियो

संवाददाता रायबरेली: जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटौरा गांव से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवा अवैध शस्त्र के साथ खुलेआम रील बना रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन चुका है।

वीडियो में दिखाई दे रहे युवक शस्त्र लहराते और धमकियां भरे पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन युवाओं की बेपरवाही और शस्त्र प्रदर्शन की असंवेदनशीलता सामने आ रही है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर क्षेत्रीय थाने की टीम आरोपित युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।

अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए “दैनिक चक्र” के साथ।

ये भी पढ़ें रायबरेली में NTPC की तीन यूनिटें 10 दिनों में बंद, बिजली उत्पादन पर संकट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें