प्रतापगढ़: विजय पांडे की तेरहवीं, हत्या के रहस्य का अब तक नहीं सुलझा पता
प्रतापगढ़/प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र में वन विभाग के ट्रक से पौधा खाली करने गए विजय पांडे की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या की तेरहवीं बीत गई, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले का कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाल पाई है।
जानकारी के अनुसार, विजय पांडे ढाबे पर मौजूद थे, तभी कुछ विवाद के बाद उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर गले की हड्डी टूटने और चोटों के निशानों के कारण उनकी मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल और मृतक के शरीर पर पाए गए निशान यह संकेत देते हैं कि उनके साथ मारपीट की गई थी।
मृतक ने विवाद के दौरान वन विभाग के रेंजर की सहायता लेने के लिए 112 पर कॉल भी की थी। इसके बावजूद, उच्च तकनीक से लैस कमिश्नरेट पुलिस अभी तक हत्या के पीछे की सच्चाई तक नहीं पहुँच पाई है।
परिजनों का आरोप है कि सबूत मौजूद होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अब वे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में हैं।
यह मामला न केवल पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा और न्याय की उम्मीद पर भी गंभीर असर डाल रहा है।
अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए “दैनिक चक्र” के साथ।
ये भी पढ़ें ऊंचाहार में अवैध शस्त्र के साथ रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच












