एटा में अपहरण की अफवाह फैली, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला लापता बच्चा

एटा में अपहरण की अफवाह फैली, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला लापता बच्चा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। जनपद एटा में शनिवार को अपहरण की झूठी सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास की है। जानकारी के अनुसार, एक कॉलर ने पुलिस को सूचना दी कि इलाके से स्कूल जाने वाला एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है, संभवतः उसका अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पता चला कि 11 वर्षीय समर्थ नाम का बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता था, जिसके कारण वह घर से बिना बताए बाहर निकल गया और रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

कोतवाली नगर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को फैलाने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें, ताकि अनावश्यक अफवाह और अफरातफरी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: 23 सितंबर को गजराही अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर मेला

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal