एटा में अपहरण की अफवाह फैली, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला लापता बच्चा
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। जनपद एटा में शनिवार को अपहरण की झूठी सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास की है। जानकारी के अनुसार, एक कॉलर ने पुलिस को सूचना दी कि इलाके से स्कूल जाने वाला एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है, संभवतः उसका अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पता चला कि 11 वर्षीय समर्थ नाम का बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता था, जिसके कारण वह घर से बिना बताए बाहर निकल गया और रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
कोतवाली नगर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को फैलाने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें, ताकि अनावश्यक अफवाह और अफरातफरी से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: 23 सितंबर को गजराही अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर मेला












