राजभाषा सम्मेलन में फतेहपुर “नराकास” को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

राजभाषा सम्मेलन में फतेहपुर “नराकास” को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

संवाददाता  बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) फतेहपुर की 18वीं छमाही समीक्षा बैठक शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय प्रमुख अरबिंद कुमार ने की। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, उपक्रमों और बैंकों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के उप निदेशक (का.) छबिल कुमार मेहेर मौजूद रहे। उन्होंने नराकास फतेहपुर को हाल ही में मिले राष्ट्रीय स्तर के “नराकास प्रोत्साहन सम्मान” पर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि सभी कार्यालयों की सामूहिक प्रतिबद्धता और राजभाषा के प्रति गंभीरता का परिणाम है।

गौरतलब है कि 15 सितम्बर को गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित हिंदी दिवस 2025 और पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नराकास फतेहपुर को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। बैठक में अध्यक्ष अरबिंद कुमार ने सभी कार्यालयों को बधाई देते हुए राजभाषा नीति व नियमों का 100 प्रतिशत अनुपालन करने का आह्वान किया। इस दौरान पुनीत श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय प्रमुख (बैंक ऑफ बड़ौदा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कामाख्या पांडेय, सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दिया।

राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले की चार दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं के प्रबंधक और प्रतिनिधि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें नवरात्र में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें