बिहार: सिमरिया के प्राचीन शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी

सिमरिया के प्राचीन शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी

महादेव सिमरिया के प्राचीन शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र की विशेष पूजा-अर्चना

जमुई (बिहार)। संवाददाता प्रताप सिंह. जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा प्रखंड के ग्राम महादेव सिमरिया स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने श्री श्री 108 बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर में इस वर्ष शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित निरंजन पांडे ने ग्रह-नक्षत्र और समयानुकूल पूजा-अर्चना की जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्र की विधिवत शुरुआत माँ भगवती की आराधना के साथ होगी।

उन्होंने नवरात्र के इस पावन अवसर पर विश्व शांति, आपसी भाईचारा, कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना मां भगवती से की।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धनेश्वर नाथ शिव मंदिर न केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां होने वाले धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

ये भी पढ़ें नवरात्रि पर इजरहवा गांव में गूंजेगी आस्था और भाईचारे की गूंज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें