एटा में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, उमड़ा जनसैलाब
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य बारात का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य मार्गों से निकली इस दिव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में रामभक्ति और जयकारों की गूंज सुनाई दी। बारात में विभिन्न झांकियों ने आकर्षण का केंद्र बनकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया, जिसे देख लोगों ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया।
भव्य आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित किया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा गया। श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत किया। यह आयोजन नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना।
ये भी पढ़ें सगरासुंदरपुर-लक्ष्मणपुर मार्ग पर दुर्गा पूजा और रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से












