एटा पुलिस ने महिला की हत्या में वांछित दो आरोपी मैक्स वाहन सहित दबोचे
संवादाता अमन अहमद।
एटा। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मैक्स वाहन सहित गिरफ्तार किया है। मामला मु0अ0सं0 345/2025 धारा 191(2)/103(2)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली देहात से जुड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज कुमार पुत्र शेरसिंह उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छितौनी थाना कोतवाली देहात तथा दिलीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम नगला शीसिया थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी बुलैरो गाड़ी लेकर अलीगंज कट से हाइवे की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मैक्स ट्रक (UP86T8180) भी बरामद किया है। आरोपियों को मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत में लेकर थाना लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।












